महेंद्रगढ़ | जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान : एसडीएम योगेश सैनी ने दिए निर्देश | सरपंचों व कर्मचारियों को किया संबोधित

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
सतनाली में जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए निर्देश
सतनाली में जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए निर्देश

महेंद्रगढ़ | उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार एसडीएम योगेश सैनी ने खंड कार्यालय में सरपंचों, ग्राम सचिवों व नंबरदारों को जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे आमजन को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।

एसडीएम ने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है, जिससे नागरिक आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़ी सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय व विकास कार्यों के लिए ही किया जाएगा।

इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप : परिजनों ने लगाए गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप

बबीता वर्मा
|
नूंह। सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद बुजुर्ग महिला को उपचार के...
Continue Reading

रेवाड़ी | संत कबीर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश : प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | बावल उपमंडल के नजदीक के नजदीक गांव सुलखा में संत कबीर जी की 629 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार रहे उनके वहां पहु...
Continue Reading

सिरसा | शक्ति प्रदर्शन से दिया सियासी संदेश : भाजपा के साथ पूरी निष्ठा | जल्द करेंगे बड़ी रैली

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सिरसा। हिसार से पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्रोई ने रविवार को सिरसा की जाट धर्मशाला में आयोजित स्नेह मिलन समारोह के माध्यम से अपनी राजनीतिक सक्रियता का नया संकेत दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ...
Continue Reading
Advertisement

Trending