ज़िला
नारनौल। भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल : नेकी की दीवार हेल्प ग्रुप ने लगाई मीठे पानी की छबील | राहगीरों को बांटा शरबत, दूध और ठंडा पानी
नारनौल। बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के बीच सामाजिक संस्थाओं ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सेवा कार्यों की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप नारनौल एवं शहीद भगत सिंह जलकल्याण सेवा समिति हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नई मंडी मार्केट कमेटी, नारनौल के सामने मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, छात्रों, कर्मचारियों और मंडी में आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी, मीठा शरबत और दूध वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई।

भीषण गर्मी के बीच जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए लोगों को शीतल पेय पिलाते नेकी की दीवार हेल्प ग्रुप के सदस्य।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए समय-समय पर शहर के विभिन्न स्थानों पर छबील लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। इसी अभियान के तहत पहली छबील का आयोजन नई मंडी क्षेत्र में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का लाभ उठाया।
छबील के दौरान मंडी क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, कार्यालय कर्मचारियों और व्यापारियों को सेवा भाव से शरबत और ठंडा पानी वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य को लोगों ने सराहा और सामाजिक संस्थाओं के प्रयास की प्रशंसा की।
संस्था के संस्थापक मनीष गोगिया ने कहा कि वर्तमान समय में गर्मी लगातार बढ़ रही है और लू का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि किसी आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर को गमछे या कपड़े से ढककर निकलें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि मौसमी बीमारियों और हीट स्ट्रोक से बचाव किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय लोगों की मदद करना भी मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ मंडी क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सेवा कार्य में नवीन कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार (एडीओ), मनीष गोगिया, देव शर्मा, जतिन प्रजापत, आज़म, सुनील गोयल, मदन लाल गोगिया, राघव गोगिया, अशोक सैन, मुकेश सैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल लोगों को राहत पहुंचाते हैं बल्कि समाज में भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया यह प्रयास शहर में जनसेवा और सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।
नारनौल। यातायात नियमों पर पुलिस सख्त : बेवजह घूमने वाले युवाओं पर कार्रवाई | बिना हेलमेट चालकों के काटे चालान
नारनौल | केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जाना भाजपा नेता मनीष मित्तल का हाल : मेदांता अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात | बाईपास सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार
नारनौल। नाबार्ड उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार : हर महीने लगेंगे विशेष बिक्री मेले | स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ को होगा सीधा लाभ
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद