महेंद्रगढ़। रंगों के माध्यम से सीखने का अनूठा प्रयास : बचपन प्ले स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया रैड-डे | लाल रंग के परिधानों में नजर आए नन्हे विद्यार्थी

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
रैड-डे कार्यक्रम में लाल रंग के परिधानों में सजे बचपन प्ले स्कूल के बच्चे और अध्यापिकाएं।
रैड-डे कार्यक्रम में लाल रंग के परिधानों में सजे बचपन प्ले स्कूल के बच्चे और अध्यापिकाएं।

महेंद्रगढ़। स्थानीय मौदाश्रम मंदिर के सामने स्थित बचपन प्ले स्कूल एवं ओम साईंराम एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रैड-डे (Red Day) का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को लाल रंग के महत्व से परिचित कराना तथा खेल-खेल में रंगों की पहचान और उनके महत्व को समझाना था। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा परिसर लाल रंग की थीम में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं और विद्यार्थी लाल रंग के आकर्षक परिधानों में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने लाल रंग के विभिन्न फल, वस्तुएं और सजावटी सामग्री के माध्यम से रंग पहचान गतिविधियों में भाग लिया। इसके साथ ही लाल रंग का शरबत तैयार कर बच्चों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को पिलाया तथा रैड-डे का आनंद लिया।

विद्यालय चेयरमैन रमेश सैनी एवं चेयरपर्सन निशा सैनी ने कहा कि रैड-डे केवल एक रंग विशेष का उत्सव नहीं है, बल्कि बच्चों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि लाल रंग ऊर्जा, उत्साह, आत्मविश्वास और सक्रियता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाते हैं और उन्हें नई चीजों को समझने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों को रंगों की पहचान कराना बेहद महत्वपूर्ण होता है। रैड-डे जैसे आयोजन बच्चों को दृश्य अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे उनकी कल्पनाशक्ति, अवलोकन क्षमता और रचनात्मक सोच का विकास होता है। साथ ही बच्चे प्रकृति, संस्कृति और दैनिक जीवन में रंगों के महत्व को भी बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।

विद्यालय की प्राचार्या शालिनी गोयल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लाल रंग से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप प्राचार्या मोनिका दीवान, बचपन हेड पूनम गोस्वामी, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, मैडम महिमा, रेणु, रितु, आरती सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को रंगों के महत्व और उनके दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। यातायात नियमों पर पुलिस सख्त : बेवजह घूमने वाले युवाओं पर कार्रवाई | बिना हेलमेट चालकों के काटे चालान

रामचन्द्र सैनी
|
यातायात नियमों की जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर दस्तावेज और हेलमेट की जांच करती नारनौल पुलिस टीम।
यातायात नियमों की जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर दस्तावेज और हेलमेट की जांच करती नारनौल पुलिस टीम।
नारनौल। जिले में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना किसी उचित कारण के घूमन...
Continue Reading

रेवाड़ी। नया आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी : ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला कार्यभार | कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस

जिला ब्यूरो
|
साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों से मुलाकात करते आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल।
साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों से मुलाकात करते आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल।
रेवाड़ी। साउथ रेंज रेवाड़ी को नया नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश नरवाल ने वीरवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह हरियाणा आर्म्ड पुलिस (एचएपी) म...
Continue Reading

फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म निवेश का झांसा : 31 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का खुलासा | पति-पत्नी मुंबई से गिरफ्तार

जिला ब्यूरो
|
फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म निवेश के नाम पर 31 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी मुंबई से गिरफ्तार
फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म निवेश के नाम पर 31 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी मुंबई से गिरफ्तार
फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग और फिल्म प्रोडक्शन में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में आरोपी हिमांशु शर्मा...
Continue Reading
Advertisement

Trending