महेंद्रगढ़ | रिवासा फ्लाईओवर के नीचे भरे गंदे पानी को लेकर सौंपा ज्ञापन : समाधान का आश्वासन

रिपोर्टर:
|
गंदे पानी और प्लास्टिक कचरे से अटा नाला, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।
गंदे पानी और प्लास्टिक कचरे से अटा नाला, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

महेंद्रगढ़ | रिवासा फ्लाईओवर के नीचे लंबे समय से जमा गंदे पानी और निकासी की समस्या को लेकर मंगलवार को बलवान फौजी के नेतृत्व में लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ बने नालों के बंद होने के कारण पिछले कई वर्षों से गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार महिला, बच्चे और पशु भी वहां गिर चुके हैं।

खुले नाले में जमा प्लास्टिक और कचरे से बिगड़ रही सफाई व्यवस्था।

खुले नाले में जमा प्लास्टिक और कचरे से बिगड़ रही सफाई व्यवस्था।

ज्ञापन के दौरान अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडल के बीच समस्या को लेकर चर्चा हुई, जिसमें जल्द समाधान की बात सामने आई। लोगों ने कहा कि पहले भी इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने पानी निकासी और सफाई व्यवस्था जल्द शुरू करवाने की मांग की।

रवासा फ्लाईओवर के नीचे जमा गंदे पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग।

 रिवासा फ्लाईओवर के नीचे जमा गंदे पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग।

एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि यह काफी पुराना मामला है। उन्होंने कहा कि एचआरडीसी द्वारा निर्माण कार्य करवाया गया था, लेकिन गंदे पानी के निकास का उचित प्रबंधन नहीं हो पाया। प्रशासन की ओर से अब इस समस्या के समाधान के लिए सफाई और निकासी की व्यवस्था करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज

नितिन यादव
|
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत   यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यमुना कार्य योजना के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सोनीपत जिले में कई संवेदनशील स्थानों का विस्तृत निरीक...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

नितिन यादव
|
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में...
Continue Reading
Advertisement

Trending