महेंद्रगढ़ | बढ़ती गर्मी और लू के चलते स्कूलों का समय बदलने की मांग : हसला ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
बढ़ती गर्मी और लू के चलते स्कूल समय बदलने की मांग, हसला ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
बढ़ती गर्मी और लू के चलते स्कूल समय बदलने की मांग, हसला ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

महेंद्रगढ़ | हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के जिला संगठन ने लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठाई है। जिला प्रधान अरविंद यादव माजरा के नेतृत्व तथा पूर्व प्रधान बीर सिंह यादव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन में हसला पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और महेंद्रगढ़ जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग की ओर से भी आगामी दिनों के लिए हीट वेव और अत्यधिक गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। संगठन ने कहा कि दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रही हैं।

हसला नेताओं ने कहा कि सुबह के समय मौसम कुछ सामान्य रहता है, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद लू का असर काफी बढ़ जाता है। वर्तमान समय में स्कूलों की छुट्टी दोपहर 2:30 बजे होने के कारण बच्चों को भीषण गर्मी में घर लौटना पड़ता है, जिससे उनके बीमार होने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों में उल्टी, दस्त, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। इसको लेकर अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है और वे लगातार स्कूल समय बदलने की मांग कर रहे हैं।

संगठन ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की कि स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए, ताकि विद्यार्थी लू और गर्मी से सुरक्षित रह सकें तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

इस अवसर पर राज्य सह सचिव राधेश्याम नरवारा, कनीना खंड प्रधान सुबे सिंह चौहान, अध्यापक संघ प्रतिनिधि विक्रम पालड़ी, प्रेस प्रवक्ता धर्म सिंह गहली, कंप्यूटर यूनियन प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह, पवन मंडाना, पुष्पलता, सतपाल अहरोदिया, सुरेश सैनी, जगजीत सिंह, जगदीश सीओरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज

नितिन यादव
|
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत   यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यमुना कार्य योजना के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सोनीपत जिले में कई संवेदनशील स्थानों का विस्तृत निरीक...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

नितिन यादव
|
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में...
Continue Reading
Advertisement

Trending