ज़िला
नांगल चौधरी | पुलिस और सरपंचों के बीच विवाद गहराया : 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में होगा आंदोलन
नांगल चौधरी पुलिस प्रशासन और सरपंचों के बीच शुरू हुआ विवाद अब बड़े आंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल ने निजामपुर खंड सहित क्षेत्र के विभिन्न सरपंचों से बातचीत कर चेतावनी दी है कि यदि आगामी 24 घंटे के भीतर नांगल चौधरी थाना प्रभारी और मुंशी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जिले के सभी ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
सरपंचों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि होते हैं और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग का रवैया लगातार निराशाजनक बना हुआ है, जिसके चलते पंचायत प्रतिनिधियों में भारी नाराजगी है।
सरपंच एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि आंदोलन तेज होता है तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह पुलिस प्रशासन की होगी। आंदोलन को लेकर अब विभिन्न ब्लॉकों में भी सरपंचों का समर्थन बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
प्रधान धर्मपाल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं क्षेत्र में पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की नजरें भी इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में यदि विवाद नहीं सुलझा तो यह मुद्दा बड़े राजनीतिक आंदोलन का रूप ले सकता है।
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
नांगल चौधरी | आज सरपंचों ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा : युवकों को उठाने का आरोप | पैसों की मांग का दावा | एसपी को शिकायत
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद