ऐलनाबाद में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन पंचायत मंत्री का पुतला फूंका : नरवाना पड़ाव का ऐलान

रिपोर्टर:
|
ऐलनाबाद में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी
ऐलनाबाद में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी

सिरसा  ऐलनाबाद में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मांगों के समाधान न होने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को पंचायती राज कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और पंचायत मंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नगर पालिका स्वीपर यूनियन प्रधान गौर शंकर ने कहा कि कई कर्मचारी पिछले 19 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी पिछले सात दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक न तो कोई मंत्री और न ही विभाग का कोई वरिष्ठ अधिकारी बातचीत के लिए आगे आया है।

उन्होंने मांग की कि दिसंबर 2015 में आए हाईकोर्ट के फैसले को लागू करते हुए सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा उनका मानदेय बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रति माह किया जाए। उनका कहना था कि वर्तमान में कर्मचारियों को लगभग 14 हजार रुपये मानदेय मिलता है, जिसमें विभिन्न कटौतियों के बाद हाथ में और भी कम राशि पहुंचती है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि गांवों की आबादी और क्षेत्रफल लगातार बढ़ने के बावजूद कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। कई गांवों में केवल एक या दो सफाई कर्मचारी पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं, जिससे कार्यभार कई गुना बढ़ गया है। इसके बावजूद सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने घोषणा की कि 24 और 25 मई को प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी नरवाना में दो दिवसीय पड़ाव डालेंगे, जहां आगामी रणनीति तय की जाएगी।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नैनीताल | भवाली खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल

|
...
Continue Reading

रेवाड़ी । आग हादसे में झुलसे कर्मचारी की मौत, लापता कर्मी पर हंगामा।

|
रेवाड़ी । आग हादसे में झुलसे कर्मचारी की मौत...
Continue Reading

मानेसर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा बवाल | मेयर की जांच के बाद एजेंसी ने रोका काम : 100 टन कूड़ा अटका, इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई

GZN इनपुट डेस्क
|
मानेसर में सफाई एजेंसी विवाद पर पार्षदों के साथ बैठक करती मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव
मानेसर में सफाई एजेंसी विवाद पर पार्षदों के साथ बैठक करती मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव
गुरुग्राम  मानेसर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव द्वारा सफाई कार्यों की औचक जांच किए जाने के बाद सफाई एजेंसी ने काम बंद कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हालात...
Continue Reading
Advertisement

Trending