ज़िला
अटेली। नशा मुक्त समाज का दिया संदेश : कांटी स्कूल में निकाली जागरूकता रैली | विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से बताए नशे के दुष्परिणाम
अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कांटी के प्रांगण से आज “नशा मुक्त समाज – स्वस्थ समाज” के संदेश के साथ एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस रैली में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थी नशे के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर चले। प्रमुख नारे रहे – “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “युवा शक्ति देश की शक्ति, नशा करेगा सब नष्ट” और “सेहत से बढ़कर कुछ नहीं।
“हम सब का सपना, नशा मुक्त देश हो अपना” छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रवक्ता रजनीश ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि आज हम इन्हें नशे जैसी बुराई से दूर रख पाए तो कल एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण निश्चित है।
विद्यालय परिवार नशा मुक्ति अभियान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।” प्रवक्ता बिंदु चौधरी ने अपने उद्बोधन में युवाओं को खेल शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है
कार्यक्रम के अंत में बिशन शर्मा ने सभी उपस्थित जनों को नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मैडम सुनीता रानी, प्रवक्ता हंसराज, पवन कुमार, राजेश डीपी, राहुल, युद्धवीर, महेश, देवेंद्र शास्त्री आदि अध्यापक रहे।
अटेली। बिजली कटौती पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : सिलारपुर में पंचायत आयोजित | बसपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद