ज़िला
नांगल चौधरी | नांगल पीपा में पुलिस चौपाल आयोजित : नशा मुक्ति अभियान और नए कानूनों पर ग्रामीणों को किया जागरूक
नांगल चौधरी | समाज को नशा मुक्त बनाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत विशेष पुलिस टीम ने गांव नांगल पीपा का दौरा किया। निरीक्षक शारदा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गांव की चौपाल में ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाना जरूरी है।
इस अवसर पर ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ पुलिस टीम ने कानूनी जागरूकता पर भी जोर दिया। ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए आपराधिक कानूनों के बारे में सरल भाषा में विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच रामनरेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस टीम ने लोगों से समाज में जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की।
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
नांगल चौधरी | आज सरपंचों ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा : युवकों को उठाने का आरोप | पैसों की मांग का दावा | एसपी को शिकायत
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद