ज़िला
मुंबई | अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती : नानावटी हॉस्पिटल में 2 दिन से एडमिट होने का दावा, अभिषेक बच्चन पहुंचे मिलने
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावे के अनुसार, 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन को 16 मई को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह अस्पताल के ए-विंग की तीसरी मंजिल पर 2 दिनों से उपचाराधीन हैं।
दावे में यह भी कहा गया है कि अमिताभ बच्चन लंबे समय से पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अपने पिता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि परिवार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।
फिल्म निर्देशक विवेक शर्मा ने भी एक बातचीत में कहा कि उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया गया कि फिलहाल मुलाकात संभव नहीं है, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।
वहीं दूसरी ओर परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन को केवल रूटीन चेकअप या मेडिकल निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्थिति गंभीर नहीं है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे हैं। 1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुए गंभीर हादसे में उन्हें पेट में चोट लगी थी, जिसके बाद उनका लंबा इलाज चला था और कई सर्जरी भी हुई थीं।
फिलहाल अस्पताल में भर्ती होने को लेकर तरह-तरह की खबरें और दावे सामने आ रहे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल पर शिक्षा विभाग सख्त | हरियाणा में बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन जल्द
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद