ज़िला
नूंह | आवारा पशुओं पर प्रशासन सख्त, सड़क पर छोड़े तो लगेगा जुर्माना : DC ने अधिकारियों को चलाने को कहा विशेष अभियान
नूंह जिले में सड़कों और बाजारों में घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने स्पष्ट कहा है कि जिले की सड़कों पर अब आवारा पशुओं की आवाजाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय स्ट्रे कैटल प्रबंधन कमेटी की बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए गए।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे पशु न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि सड़क हादसों की बड़ी वजह भी बन रहे हैं। ऐसे में जहां भी कोई पशु आवारा हालत में मिले, उसे तुरंत पकड़कर गौशाला भेजा जाए। इसके साथ ही अपने पालतू पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक में उपायुक्त ने सभी एसडीएम और संबंधित विभागों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि आवारा पशुओं की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए समन्वय के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
प्रशासन का मानना है कि मुख्य बाजारों, हाईवे और शहर के व्यस्त इलाकों में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है। कई बार सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। बैठक में ज्योति, जितेंद्र गर्ग, लक्ष्मी नारायण और कुंवर आदित्य विक्रम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल पर शिक्षा विभाग सख्त | हरियाणा में बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन जल्द
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद