बीकानेर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष पर निशाना : बीकानेर में मेघवाल की प्रेस वार्ता | मणिपुर हालात सुधारने के प्रयास जारी

रिपोर्टर: महेश सिंह
| कोटपुतली बहरोड़
अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री

बीकानेर में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस ऐतिहासिक कानून का विरोध कर विपक्ष ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। मेघवाल ने आरोप लगाया कि जब देश की मातृशक्ति को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का अवसर आया, तब विपक्ष ने बहानेबाजी और भ्रम फैलाकर प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक बिल नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों और उनकी भागीदारी का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं और नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम 2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना और इसे 2029 से लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में लागू करने का प्रावधान किया गया है।

मेघवाल ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। उनके अनुसार विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को भटकाता है, जबकि भाजपा महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मणिपुर के हालात पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है और कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।

Edit By: शिवानी राजपूत

फतेहाबाद | स्कूल बस खराब होने पर बच्चों से लगवाए धक्के: बीच सड़क वायरल हुआ वीडियो, बस पर 42 हजार के चालान पेंडिंग

Array
|
फतेहाबाद में खराब स्कूल बस को धक्का लगाते स्कूली बच्चे।
फतेहाबाद में खराब स्कूल बस को धक्का लगाते स्कूली बच्चे।
फतेहाबाद | शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब मंगलवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की खराब बस को स्टार्ट कराने के लिए स्कूली बच्चों से ही धक्के लगवाए गए। बीच सड़क बच्चों से बस धक्का लगवाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में...
Continue Reading

गुरुग्राम | राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर पर फायरिंग केस में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर दूसरा घायल

|
गुरुग्राम | राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर पर फायरिंग केस में मुठभेड़, एक बदमाश ढेर दूसरा घायल...
Continue Reading

गुरुग्राम | सौरभ फायरिंग केस में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी ढेर दूसरा घायल

|
गुरुग्राम | सौरभ फायरिंग केस में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी ढेर दूसरा घायल...
Continue Reading
Advertisement

Trending