अटेली | 27 अप्रैल को छात्र हित महापंचायत: कथित बदसलूकी के विरोध में JJP का बड़ा जुटान, क्रांतिमान पार्क में कार्यक्रम

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्ता
सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्ता

अटेली |  हिसार में जननायक जनता पार्टी (JJP) द्वारा 27 अप्रैल को छात्र हित महापंचायत आयोजित की जाएगी। यह महापंचायत शहर के क्रांतिमान पार्क में होगी, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और छात्रों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

कथित बदसलूकी के विरोध में फैसला
जानकारी देते हुए अटेली हल्का प्रधान बेदु सिंह राता ने बताया कि 16-17 अप्रैल को हिसार में पुलिस और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ कथित रूप से बदसलूकी की गई थी। इसके साथ ही उनके खिलाफ गलत तरीके से एफआईआर दर्ज करने का भी आरोप लगाया गया है।

हाईकमान ने लिया महापंचायत का निर्णय
इन घटनाओं के विरोध में पार्टी हाईकमान ने छात्र हित महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि छात्रों और कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके।

ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील
जेजेपी के स्थानीय नेतृत्व ने जिला, अटेली क्षेत्र सहित आसपास के सभी कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में हिसार पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाएं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे : लोगों से भी की सहयोग की अपील

जितेंद्र सोलंकी
|
राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे
राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे
अटेली | भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनसेवा मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के सिकोरे लगाए गए। इस अभियान का नेतृत्व मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन बाछौदिया ने किया। इस...
Continue Reading

अटेली | गौसेवक महिपाल सिंह खरब सम्मानित : जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने पर छात्रा हिमांशी का भी हुआ अभिनंदन

जितेंद्र सोलंकी
|
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।
अटेली। तोबड़ा गांव निवासी और प्रसिद्ध गौसेवक चौधरी महिपाल सिंह खरब को बिहाली की श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला का सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर इलाके की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी नेताजी अतरलाल ने ...
Continue Reading

अटेली। बिजली समस्याओं को लेकर 15 जून को आक्रोश प्रदर्शन : उपभोक्ता मंच ने लोगों से की शामिल होने की अपील

जितेंद्र सोलंकी
|
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
अटेली। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन से संबद्ध है द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल 15 जून को लघु सचिवालय नारनौल में आक्रोश प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। मंच के जिला प्रधान डॉ. राजेन...
Continue Reading
Advertisement

Trending