ज़िला
नारनौल। PHED कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का धरना : डेटा सत्यापन में लापरवाही पर रोष | समाधान न हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
नारनौल। ऑल हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन (रजि. नं. 681) शाखा नारनौल द्वारा आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) डिवीजन नंबर-1 कार्यालय के बाहर दो घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान दीपक शांडिल्य एवं जिला प्रधान सुभाष यादव ने की।
यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय प्रशासन की गंभीर लापरवाही के कारण जॉब सिक्योरिटी पोर्टल पर डेटा सत्यापन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निकल जाने के बाद भी 309 में से 205 कर्मचारियों का डेटा डी.डी.ओ. स्तर पर सत्यापित नहीं किया गया। जबकि यूनियन द्वारा इस संबंध में लगातार मौखिक आग्रह किया गया था और 23 अप्रैल 2026 को लिखित रूप में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था।
यूनियन ने बताया कि विभाग की अनदेखी के कारण अब पोर्टल पर सत्यापन का विकल्प बंद हो चुका है, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। इसके साथ ही HKRN कर्मचारियों की एक्सटेंशन 31 मार्च 2026 को समाप्त हो जाने के बावजूद समय रहते अप्रूवल न भेजे जाने और 31 दिसंबर 2025 की बैठक में बनी सहमति के अनुरूप अन्य जायज मांगों पर कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में गहरा असंतोष है।
धरने में तरुण यादव, कृष्णकांत, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, सुनील, पवन कुमार, शिवलाल, भूप सिंह, गोपीराम सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कर डेटा सत्यापन समेत सभी लंबित मांगों का तुरंत समाधान नहीं किया गया, तो यूनियन बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए बाध्य होगी।
नारनौल | राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स को मंजूरी : 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम भी बनेगा
नारनौल | माय भारत के तत्वावधान में धौलेड़ा स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : नवाचार और तकनीक के जरिए सतत भविष्य निर्माण पर दिया जोर
नारनौल | राजकीय आईटीआई नारनौल में मनाया गया 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का हुनर
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद