ज़िला
फतेहाबाद | संसद में महिलाओं की भागीदारी : नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बुलावा , सुमन खिचड़ को मिली जिम्मेदारी , 17 अप्रैल को दिल्ली यात्रा
फतेहाबाद की महिलाएं अब नई दिल्ली स्थित संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ी विशेष कार्यवाही की प्रत्यक्ष गवाह बनेंगी। 17 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिले की महिलाओं को आमंत्रित किया है।
इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन सुभाष खिचड़ को नारी शक्ति वंदन अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने अभियान की कमान संभालते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जोड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
सुमन खिचड़ ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को नई दिशा देने का अवसर है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी हाईकमान के साथ जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को दिल्ली जाने वाली महिलाओं के लिए यात्रा, भोजन और जलपान की पूरी व्यवस्था पार्टी द्वारा निशुल्क की जाएगी। इच्छुक महिलाएं 16 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक भाजपा जिला कार्यालय या संबंधित टीम से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकती हैं।
सुमन खिचड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अधिनियम देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अभियान में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज और उनकी टीम भी सक्रिय सहयोग कर रही है।
नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश : लापरवाही पर सख्त हुए एसडीएम योगेश सैनी
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में बीपीएल प्लॉट इंतकाल पर जोर : एसडीएम बोले- ग्राम सचिव के पास जमा करवाएं दस्तावेज
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद