ज़िला
मेवात | साइड दबाने को लेकर खूनी संघर्ष, जयसिंहपुर बना रणभूमि : लाठी-डंडे, रॉड और पत्थरों से हमला, एक दर्जन घायल
नूंह जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र मंगलवार दोपहर उस समय हिंसा और दहशत का केंद्र बन गया जब सड़क पर साइड देने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और पत्थरों से हुए हमले में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा।
घटना मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के पास उस समय हुई जब वाहन निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फोन कर अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, नदीम पुत्र जान मोहम्मद (निवासी चिलावली) के रिश्तेदार रहीसुद्दीन जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में आए हुए थे। इसी दौरान साइड देने को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते हमला हो गया। आरोप है कि आमिर, साबिर, सम्मा, फरुख, रहील, वसीम, इनाम, मन्जी, हाकमीन, नौमान, रोबिन सहित कई लोगों ने मिलकर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले रहीसुद्दीन और डॉ. इरशाद को घेरकर पीटा, इसके बाद जब परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया गया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद हमलावरों ने गांव से भीड़ बुलाकर चिलावली में एक रिश्तेदार के घर पर पथराव भी किया। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकियां भी दी गईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को सिविल अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
कक्षा में मोबाइल इस्तेमाल पर शिक्षा विभाग सख्त | हरियाणा में बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन जल्द
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद