अजमेर | खाटू श्याम सेवा के नाम पर शराब का खेल : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने छीनी जिंदगी | पुलिस पर भी उठे सवाल

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
खाटू श्याम मंदिर के सेवादार से जुड़ा मामला
खाटू श्याम मंदिर के सेवादार से जुड़ा मामला

अजमेर। भगवान खाटू श्याम की सेवा और भक्ति का दावा करने वाले एक कथित सेवादार का नाम अब शराब, तेज रफ्तार और मौत के हादसे से जुड़ने के बाद सवालों के घेरे में है। पुष्कर घाटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने न सिर्फ एक परिवार का चिराग बुझा दिया, बल्कि धार्मिक आस्था के नाम पर चल रही कथित “VIP संस्कृति” को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। हादसे के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में फॉर्च्यूनर गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें दिखाई देने के दावे ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

खाटू श्याम मंदिर के सेवादार दिग्विजय सिंह चौहान

खाटू श्याम मंदिर के सेवादार दिग्विजय सिंह चौहान

बताया जा रहा है कि खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार में पुष्कर घाटी से गुजर रही थी। इसी दौरान गाड़ी ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में बेटा लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

टक्कर के बाद मौके पर गिरी बाइक

टक्कर के बाद मौके पर गिरी बाइक

हादसे के बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो अंदर से शराब की बोतलें मिलने का दावा किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गाड़ी की सीटों पर शराब की बोतलें और कार्टन नजर आ रहे हैं। लोगों का सवाल है कि आखिर भगवान खाटू श्याम की सेवा का दावा करने वाले लोग अगर शराब और तेज रफ्तार के नशे में कानून तोड़ेंगे तो समाज को क्या संदेश जाएगा? श्रद्धालुओं का कहना है कि भक्ति का चोला पहनकर इस तरह की हरकतें करने वाले लोग आस्था को बदनाम कर रहे हैं।

गाड़ी में मिली शराब की बोतल

गाड़ी में मिली शराब की बोतल

मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर आम आदमी की गाड़ी से शराब मिलती और ऐसा हादसा होता तो अब तक सख्त धाराओं में कार्रवाई हो चुकी होती, लेकिन यहां मामला धार्मिक संस्था और कथित सेवादार से जुड़ा होने के कारण जांच की रफ्तार धीमी दिखाई दे रही है। लोगों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

मौके पर मौजूद भीड़ व क्षतिग्रस्त गाड़ी

मौके पर मौजूद भीड़ व क्षतिग्रस्त गाड़ी

सूत्रों के मुताबिक गाड़ी पर पहले से कई ओवरस्पीडिंग चालान भी लंबित बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद सड़क पर तेज रफ्तार का खेल चलता रहा। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इतने चालान होने के बाद भी प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने समय रहते सख्ती क्यों नहीं दिखाई? अगर पहले कार्रवाई होती तो शायद एक परिवार उजड़ने से बच सकता था।

धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि खाटू श्याम के सच्चे भक्त सेवा, संयम और संस्कार का संदेश देते हैं, ना कि शराब और रौब का। ऐसे मामलों में अगर उदाहरण पेश नहीं किया गया तो समाज में गलत संदेश जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी होने की बात कह रही है, लेकिन जनता अब केवल जांच नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई देखना चाहती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज

नितिन यादव
|
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत   यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यमुना कार्य योजना के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सोनीपत जिले में कई संवेदनशील स्थानों का विस्तृत निरीक...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

नितिन यादव
|
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में...
Continue Reading
Advertisement

Trending