अटेली | तेज रफ्तार डंपर ने टाटा पंच को मारी टक्कर : 8 वर्षीय बच्चा वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली में डंपर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त टाटा पंच कार और हादसे के बाद का दृश्य।
अटेली में डंपर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त टाटा पंच कार और हादसे के बाद का दृश्य।

अटेली | महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

गुरुग्राम के अस्पताल में उपचाराधीन बच्चा

गुरुग्राम के अस्पताल में उपचाराधीन बच्चा

गुरुग्राम के ज्योति पार्क निवासी विक्की कश्यप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार और मित्र मनीष पाहुजा के परिवार के साथ खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। रात करीब 11 से 11:15 बजे के बीच जब उनकी टाटा पंच गाड़ी अटेली के पास रेवाड़ी रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा पंच कार सड़क पर तीन से चार बार पलटी खाती हुई दूर जाकर रुकी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें विक्की कश्यप का 8 वर्षीय बेटा गौरांश सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुआ।

घटना के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गौरांश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की पहचान करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही

नितिन यादव
|
महेंद्रगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते एडवोकेट एवं पूर्व एनएसयूआई महासचिव प्रवीण शेरावत।
महेंद्रगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते एडवोकेट एवं पूर्व एनएसयूआई महासचिव प्रवीण शेरावत।
महेंद्रगढ़  हरियाणा एनएसयूआई के पूर्व महासचिव और एडवोकेट प्रवीण शेरावत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है। अपराध, अ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | भीषण गर्मी के चलते 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां : CM-शिक्षा मंत्री की बैठक में समर वेकेशन एडवांस करने का फैसला

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
चंडीगढ़ |  हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 25 मई से शुरू करने का फैसला लिया है। पहले समर वेकेशन 1 जून से निर्धारित थीं, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने इ...
Continue Reading
Advertisement

Trending