फरीदाबाद | आवारा सांडों का बढ़ता आतंक : सड़क हादसे में दो लोग घायल

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| हरियाणा
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल
फरीदाबाद में आवारा सांडों का आतंक, सड़क हादसे में दो लोग घायल

फरीदाबाद। शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बल्लभगढ़ के कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह दो आवारा सांडों के अचानक सड़क पर दौड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में दौड़ते हुए आए दो सांडों ने पहले एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया।

इसके बाद सांड आगे बढ़े और सामने से आ रहे एक बाइक चालक को भी टक्कर मार दी। बाइक चालक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि बाजारों और रिहायशी इलाकों में घूम रहे सांड लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं।

वहीं नगर निगम के एमओएच नितिन परिमल ने कहा कि जहां से भी शिकायत मिलती है, निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है। पकड़े गए पशुओं को शेल्टर होम भेजा जाता है ताकि शहर में इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | जिले में आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू : 94,285 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा | 682 बूथों व मोबाइल टीमों की तैनाती

चैन सिंह
|
डीसी अभिषेक मीणा
डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी | जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 28 जून से 30 जून तक विशेष पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के लगभग 94 हजार 285 बच्चों को पोलियो रोध...
Continue Reading

रेवाड़ी | हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया महिला थाना व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण : महिला सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने शनिवार को रेवाड़ी में महिला थाना का निरीक्षण कर वहां महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद ...
Continue Reading

नूंह। रानियाली में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद : एक गिरफ्तार | फरार साथी की तलाश जारी

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रानियाली में अवैध हथियारों के खिलाफ की गई छापेमारी के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्त...
Continue Reading
Advertisement

Trending