ज़िला
नांगल चौधरी | NH-148B पर बड़ा हादसा टला : चलते ट्रैक्टर की रिम फटी | डिवाइडर पर चढ़ी चारे से भरी ट्रॉली
नांगल चौधरी | क्षेत्र में NH 148B हाईवे पर बस स्टैंड के पास बने अंडरपास के ऊपर बीती देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की अचानक रिम फट गई। रिम फटने के बाद ट्रॉली अनबैलेंस हो गई और साइड बॉर्डर पर जा गिरी।
नांगल चौधरी बस स्टैंड अंडरपास के पास रिम फटने से असंतुलित हुई ट्रॉली
ट्रॉली में पशुओं के लिए भारी मात्रा में चारा भरा हुआ था। जानकारी के अनुसार यह चारा पंजाब से कोटपूतली की ओर ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद ट्रॉली डिवाइडर के ऊपर खतरनाक तरीके से झुक गई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
सबसे बड़ा सवाल कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर खड़ा हो रहा है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर पर किसी भी प्रकार की नंबर प्लेट नहीं थी, फिर भी वह खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहा था। ट्रॉली पूरी तरह ओवरलोड बताई जा रही है।
NH-148B पर बस स्टैंड अंडरपास के ऊपर हादसे के बाद साइड बॉर्डर पर झुकी चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली।
अगर यह ट्रॉली हाईवे के पास बनी सर्विस रोड की तरफ गिर जाती तो नीचे से गुजर रहे वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।
अब सवाल यह उठ रहा है कि बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहन आखिर किसकी नजरों के सामने सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं? क्या प्रशासन ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगा या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा?
नांगल चौधरी | बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर का शानदार रिजल्ट : 100% परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी | श्री सिद्ध बाबा अगड़बम नाथ मंदिर में 41 दिन का तप शुरू : नागा योगी वीर देव नाथ कर रहे कठोर साधना
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद