Ambala News | नौरंगराय तालाब का अधूरा काम बना मुद्दा : वीरेश शांडिल्य की सांकेतिक भूख हड़ताल | जल्द काम पूरा करने की मांग

अंबाला शहर के ऐतिहासिक नौरंगराय तालाब के अधूरे पड़े निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर विरोध शुरू हो गया है। विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने तालाब के विकास कार्य को जल्द पूरा करवाने की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की।
शांडिल्य ने तालाब परिसर में बैठकर विरोध जताया। उनका कहना है कि नौरंगराय तालाब के निर्माण और सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट करीब 12 वर्षों से अधूरा पड़ा है। लंबे समय से काम पूरा नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐतिहासिक तालाब के विकास से जुड़े अधूरे कार्य को जल्द शुरू कराकर पूरा करवाया जाए। शांडिल्य का कहना है कि लंबे समय से तालाब के सौंदर्यीकरण का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया है।
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि तालाब के विकास को लेकर प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

फिलहाल तालाब के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य में देरी के कारणों को लेकर प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।
Editor: शिवानी राजपूत



