ज़िला
रेवाड़ी | पुलिस की जनजागरूकता मुहिम : डीएसपी संजीव बल्हारा ने नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक | सीसीटीवी लगाने की अपील
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाई जा रही विशेष जागरूकता मुहिम के तहत आज सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएसपी श्री संजीव बल्हारा ने शहर के सुभाष पार्क में पहुंचकर वहाँ मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओ, व्यापारियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उनके साथ भाड़ावास गेट चौकी इंचार्ज एसआई सुमन भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए डीएसपी श्री संजीव बल्हारा ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को गर्त में धकेल देता है। उन्होंने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने की अपील की और कहा कि यदि आस-पास कोई व्यक्ति नशा बेचता या तस्करी करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाने, डायल 112 व MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
साइबर ठगों से सावधान रहने के दिए टिप्स:
आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएसपी श्री संजीव बल्हारा ने आमजन को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV), या पर्सनल पिन साझा न करें। लॉटरी का लालच देने वाले लिंक, फर्जी कूरियर सर्विस या अज्ञात वीडियो कॉल के झांसे में आने से बचें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते ट्रांजैक्शन को रोका जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ‘सीसीटीवी’ लगाने पर जोर:
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए डीएसपी श्री संजीव बल्हारा ने “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी कैमरों के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सुभाष पार्क में मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारियों और आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों, मुख्य चौराहों और गली-मोहल्लों के मोड़ पर ज्यादा से ज्यादा उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराधों को रोकने में मददगार साबित होते हैं, बल्कि किसी भी वारदात के बाद अपराधियों को दबोचने में पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी बनते हैं।
इस अवसर पर भाड़ावास गेट चौकी इंचार्ज एसआई सुमन ने भी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बारे जागरुक करते हुए आमजन को डायल 112 एप व ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम बारे जानकारी दी और उपस्थित लोगों से पुलिस का सहयोग करने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में पार्क में आए नागरिकों ने रेवाड़ी पुलिस की इस पहल की सराहना की और विश्वास दिलाया कि वे शहर को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान
रेवाड़ी | ड्राइवरों की समस्याओं के समाधान की उठी जोरदार मांग : लोक सेवा मंच ने सुनीं परिवहन कर्मियों की परेशानियां
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी24 hours agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री