ज़िला
फरीदाबाद | जनगणना में लापरवाही पर सख्त हुए नगर निगम कमिश्नर : अधूरी जानकारी लेने वालों पर होगी कार्रवाई
फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के प्रति सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई कर्मचारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी एकत्र नहीं करता पाया गया तो उसके खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ प्रगणक परिवारों से केवल चार-पांच सवाल पूछकर ही औपचारिकता पूरी कर रहे हैं, जबकि जनगणना के दौरान परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और संसाधनों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दर्ज की जानी आवश्यक है।
कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने चार्ज अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या गिनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सरकार की विकास योजनाओं, सामाजिक कल्याण नीतियों और संसाधनों के वितरण की आधारशिला होती है। ऐसे में किसी भी परिवार से अधूरी जानकारी लेना या सवाल छोड़ देना भविष्य में सरकारी योजनाओं के आंकड़ों को प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार से उनके द्वारा उपयोग में लाए जा रहे संसाधनों, संपत्तियों और अन्य आवश्यक विवरणों की सही जानकारी ली जाए। कमिश्नर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रश्न छोड़ा न जाए और सभी विवरण निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप दर्ज किए जाएं। उन्होंने चार्ज अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपने अधीन कार्य कर रहे प्रगणकों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है।
धीरेंद्र खड़गटा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी या पर्यवेक्षक द्वारा लापरवाही, त्रुटि या अपूर्ण जानकारी दर्ज करने का मामला सामने आता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य देश और समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक और परिवार की सही जानकारी दर्ज हो ताकि भविष्य की योजनाएं सटीक आंकड़ों के आधार पर बनाई जा सकें।
सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज
सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान
भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद