फरीदाबाद | जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार : डंडे-सरिए और हथौड़े से युवक पर किया था हमला

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद

फरीदाबाद | पुलिस चौकी चांदपुर की टीम ने एक युवक पर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहित उर्फ माचे, अमन उर्फ छोटू, सुमित उर्फ पोली निवासी गांव इमामुद्दीनपुर तथा प्रिंस और सुमित उर्फ गुलीवर निवासी गांव चांदपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव इमामुद्दीनपुर निवासी प्रवीन ने पुलिस चौकी चांदपुर में शिकायत दी थी कि वह दूध बेचने का कार्य करता है। 19 जून 2026 को वह गांव इमामुद्दीनपुर निवासी एक महिला के घर गेहूं के बकाया पैसे लेने गया था। इसी दौरान 5 युवक डंडे, सरिया और हथौड़ा लेकर घर के अंदर घुस आए। उसके अनुसार प्रिंस ने घर का दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद सभी आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी तथा मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित पैसे लेने के लिए महिला के घर गया था। उस समय घर के बाहर प्रिंस मौजूद था और पहले भी उसे अपनी मौसी के घर आते-जाते देखा था और उसे संदेह था कि पिडित उसकी मौसी की लडकी से बातचीत करता है तथा उस पर गलत नजर रखता है। इसी शक के आधार पर उसने अपने साथियों को मौके पर बुलाया। जब पिडित घर के अंदर मौजूद था, तब सभी आरोपितों ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ मारपीट की।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। परांठे की दुकान से पीछा कर की लूट : स्कूटी से रोककर मोबाइल व रुपये 10,000 छीने | क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने 3 आरोपी दबोचे

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांई धाम रोड पर एक वाहन चालक से मारपीट कर मोबाइल फोन और रुपये 10,000 की लूट करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेंद्र (26), राहुल (19) और...
Continue Reading

रेवाड़ी | जिंदगी को हाँ, नशे को ना : केएलपी कॉलेज में भव्य जागरूकता कार्यक्रम | नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़े में पुलिस का बड़ा संदेश

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले 'अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस' के उपलक्ष्य में और 'नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा' के अंतर्गत आज बुधवार को रेवाड़ी के केएलपी (KLP) कॉलेज में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एक भव्य और विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ...
Continue Reading

फरीदाबाद | फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे रुपये 15 लाख : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | खाते में आए थे ठगी के रुपये 4 लाख | साइबर थाना एनआईटी की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर ऑनलाइन गेमिंग एवं निवेश प्लेटफॉर्म में अधिक मुनाफे का लालच देकर रुपये 15 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में 23 जून 2026 को साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपितों को रोहतक से गिरफ्तार किया है। जिन...
Continue Reading
Advertisement

Trending