यमुनानगर | एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार : चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा की बरामद

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

यमुनानगर | पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से चोरी की चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा बरामद की गई हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक चोरी की एक्टिवा लेकर करेड़ा बाय पास होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा। इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही हरविलास , संदीप , योगेश, नरेश नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा संभावित स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान कुछ समय बाद दो युवक एक्टिवा पर आते दिखाई दिये।

पुलिस टीम ने उन्हें रोककर जांच की, तो एक्टिवा के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। गहन पूछताछ करने पर उक्त एक्टिवा चोरी की निकली। आरोपियो ने स्वीकार किया कि यह एक्टिवा उन्होंने 21 जून को गांव गुमथला से चोरी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियो की रोहित उर्फ ​​सेठा पुत्र बलबीर निवासी गांव भगवानपुर व साजिद खान उर्फ ​​निम्मा पुत्र साबिर निवासी नंदा कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपियो से आगे पूछताछ करने पर उसके कब्जे से चोरी की एक अन्य बाइक भी बरामद की गईं। आरोपियो ने खुलासा किया कि उसने बाइक 2 जून 2026 को थापर कॉलोनी से चोरी की थी।

इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी साजिद पर पहले भी चोरी के 22 मुकदमे व रोहित चोरी के 10 मुकदमे पर दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपियो द्वारा की गई बरामदगी से वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए एसपी की विशेष एडवाइजरी : अभिभावकों-शिक्षकों से सतर्क रहने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिले के सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों के नाम विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता संदेश जारी करते हुए कहा कि "बच्चे हमारे वर्तमान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।...
Continue Reading

रेवाड़ी | बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी अभिषेक मीणा

|
रेवाड़ी में बाल संरक्षण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी में बाल संरक्षण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी | डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए अधिक से अधिक स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ-साथ जिला में बाल श्रम नहीं होने दिया जाए। बाल श्रम कराने वाले ढाबा, होटल व फैक्ट्री  संचा...
Continue Reading

नूंह। 16वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप : मुख्य आरोपी गिरफ्तार | पांच पर पोक्सो का केस

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले में 16वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में प...
Continue Reading
Advertisement

Trending