फतेहाबाद | नहर टूटने से खेतों में घुसा पानी : सिंचाई विभाग कार्यालय तक लाइन डालने का काम अधूरा छोड़ा | किसानों को हुआ नुकसान
फतेहाबाद | भोडियाखेड़ा में पक्की नहर टूट गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की फसलों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रभावित किसानों में रोष नजर आया। आरोप है कि सिंचाई विभाग ने अपने कार्यालय में पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए पाइप लाइन […]

फतेहाबाद | भोडियाखेड़ा में पक्की नहर टूट गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की फसलों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रभावित किसानों में रोष नजर आया। आरोप है कि सिंचाई विभाग ने अपने कार्यालय में पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए पाइप लाइन डाली थी।
रात को कर्मचारी काम अधूरा छोड़कर चले गए। इसके बाद नहर में पानी आते ही वह टूट गई। सूचना पाकर सिंचाई विभाग के जेई, एसडीओ व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से नहर को ठीक करवाने का काम शुरू करवाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा एक दिन पहले यहां से पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। उनका आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान नहर की संरचना को नुकसान पहुंचा, जिसके चलते गुरुवार रात को जैसे ही नहर में पानी आया तो वह टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना में विभागीय लापरवाही साफ तौर पर दिखाई देती है।
वहीं, सिंचाई विभाग के जेई का कहना है कि नहर में अचानक पानी का दबाव बढ़ने के कारण यह नुकसान हुआ है। विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
लीकेज हो गई थी-एसडीओ
सिंचाई विभाग के एसडीओ राजबीर सिंह ने बताया कि नहर लीकिज हो गई थी। जैसे ही मुझे पता चला, मैं मौके पर गया। इसके बाद जेसीबी बुलाकर नहर की मरम्मत करवा दी गई है।




