फतेहाबाद | दिशा की बैठक लेने पहुंची कुमारी सैलजा : नगर परिषद अधिकारियों को लगाई फटकार | चिल्ली झील मुद्दे पर नाराजगी जताई

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद में दिशा बैठक की अध्यक्षता करती हुई सांसद कुमारी सैलजा।
फतेहाबाद में दिशा बैठक की अध्यक्षता करती हुई सांसद कुमारी सैलजा।

फतेहाबाद | सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा आज (गुरुवार को) फतेहाबाद में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की मीटिंग लेने पहुंची। यह मीटिंग लघु सचिवालय के पास स्थित डीपीआरसी हॉल में हुई। मीटिंग में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

साथ ही अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट खर्च और लाभार्थियों तक पहुंच को लेकर रिपोर्ट ली गई।

जानकारी के अनुसार, बैठक में पिछली दिशा मीटिंग में उठाए गए मुद्दों और दिए गए निर्देशों पर भी फीडबैक लिया गया। जिन विभागों में कार्य लंबित हैं या योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हुई है, वहां अधिकारियों से जवाब मांगा जा रहा है। सांसद विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा कर रही हैं।

मीटिंग में सांसद ने नगर परिषद के अधिकारियों को चिल्ली झील के मुद्दे को लेकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एमई से कहा कि बार-बार मीटिंग में सुनना आपको अच्छा लगता है। कम से कम चिल्ली की सफाई तो करवाईए।

बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और संबंधित एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। किसानो के मुद्दों से लेकर पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस रहा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि दिशा मीटिंग से पहले सांसद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखी समस्याएं : अधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रामचन्द्र सैनी
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते नगराधीश डॉ मंगल सेन।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते नगराधीश डॉ मंगल सेन।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के तहत आज लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में कुल 63 नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगल...
Continue Reading

नारनौल | क्रेशर कारोबारी की आत्महत्या से मचा हड़कंप : AAP नेता समेत 7 पर केस | सूतखोरी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

हरविन्द्र यादव
|
क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार
क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार
नारनौल | प्रतिष्ठित क्रेशर कारोबारी हरीश कुमार की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। रेवाड़ी जिले के खोल थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतक को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर करने के...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। समाधान शिविर की शिकायतों का अविलंब हो निवारण : सीईओ जिला परिषद ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सुशील शर्मा
|
कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों का अवलोकन करते अधिकारी।
कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों का अवलोकन करते अधिकारी।
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय के कोर्ट रूम में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर और डीएमसी रणबीर सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाध...
Continue Reading
Advertisement

Trending