ज़िला
नूंह। फर्जी रेलवे नौकरी और ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार : नूंह में साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई
नूंह। जिले में साइबर ठगी के मामलों में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन नौकरी, रेलवे में भर्ती और पहचान का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले तीन आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना नूंह और थाना सदर पुन्हाना में मामले दर्ज किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में राजस्थान के जिला डीग के खेड़ली अलमुद्दीन गांव निवासी नोसाद पुत्र असलम को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम कार्डों और नकली पहचान के जरिए लोगों को ऑनलाइन पेन-पेंसिल जॉब, स्टेशनरी बेचने और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और ई-टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत केस दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में पुन्हाना क्षेत्र के गांव लुहिंग्याखाला निवासी अफरीदी पुत्र मुस्ताक को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह लोगों को फोन कर खुद को उनका परिचित बताता था और भरोसे में लेकर उनसे पैसे मंगवा लेता था। मामले में जांच जारी है।
वहीं तीसरे मामले में भूरियाकी गांव निवासी सोकीन पुत्र रहीम बख्श को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फेसबुक पर रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम से फर्जी विज्ञापन डालता था। बेरोजगार युवक जब संपर्क करते थे तो उनसे एडवांस फीस, फॉर्म फीस और अन्य चार्ज के नाम पर पैसे लिए जाते थे।
जांच में आरोपी के मोबाइल नंबर के खिलाफ साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज मिली, जिसमें करीब 6 हजार 947 रुपये की ठगी सामने आई है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए साइबर थाना नूंह भेजा गया है।
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि ऑनलाइन नौकरी और सरकारी भर्ती के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का जाल लगातार फैलता जा रहा है, जिसमें बेरोजगार युवाओं को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है।
नारनौल। समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखी समस्याएं : अधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
नारनौल | क्रेशर कारोबारी की आत्महत्या से मचा हड़कंप : AAP नेता समेत 7 पर केस | सूतखोरी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर की शिकायतों का अविलंब हो निवारण : सीईओ जिला परिषद ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद