नूंह | फिरोजपुर झिरका में गौकशी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद | 7 आरोपी गिरफ्तार
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में पुलिस ने गौकशी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी कर 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद किया है। इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे […]

नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में पुलिस ने गौकशी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी कर 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद किया है। इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिटी फिरोजपुर झिरका में सीएस स्टाफ के एएसआई चंद्रपाल की शिकायत पर 28 जून 2026 को मुकदमा संख्या 105 दर्ज किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपने घर में गौकशी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वहां से 378 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद हुआ।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 छुरियां, 2 कुल्हाड़ियां, 3 दरात, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक ब्रेजा कार (HR28L-7939), दो मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल रेहड़ा भी कब्जे में लिया। पुलिस ने बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में अलीम, सलीम, आमीन, मुस्तकिम, मुसरलीम, फिरोज (सभी निवासी वार्ड नंबर-15, फिरोजपुर झिरका) तथा आबिद निवासी गांव नांगल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सिराज, खालिद, इमरान, इकबाल, साजिद, आबिद पुत्र इमाम समेत अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



