फरीदाबाद में फोन हैक कर 90 हजार की ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, 27 मार्च। फरीदाबाद में फोन हैक कर बैंक खाते से 90 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी जितेश माली और रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत […]

फरीदाबाद, 27 मार्च। फरीदाबाद में फोन हैक कर बैंक खाते से 90 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी जितेश माली और रिंकू के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था, जहां उसे एक टीवी व्यूअर ऐप का विज्ञापन लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करते ही उसके फोन में एपीके फाइल डाउनलोड हो गई, जिससे फोन हैक हो गया और खाते से 90 हजार रुपये निकल गए।
जांच के दौरान सामने आया कि रिंकू सैनी खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता जितेश माली को इस्तेमाल के लिए दिया था। ठगी की राशि इसी खाते में आई थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की आगे जांच जारी है।



