फतेहाबाद। हरियाणा में मौसम बदला : आंधी-तूफान के साथ ओले गिरे | फतेहाबाद में मोबाइल टावर टूटकर लटका
फतेहाबाद। भीषण गर्मी से जूझ हरियाणा में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। 3 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। रेवाड़ी, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। फतेहाबाद के जांडवाला बांगर में तो तूफान के चलते मोबाइल टावर ही बीच से टूट कर नीचे की ओर लटक गया। […]

फतेहाबाद। भीषण गर्मी से जूझ हरियाणा में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। 3 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। रेवाड़ी, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। फतेहाबाद के जांडवाला बांगर में तो तूफान के चलते मोबाइल टावर ही बीच से टूट कर नीचे की ओर लटक गया।

मौसम विभाग ने शाम 4 बजकर 30 मिनट से अगले तीन घंटों मे हिसार, हांसी, चरखीदादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद जैसे जिलों में तेज धूल भरी हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है।
हालांकि, रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियल तक पहुंच गया था। नारनौल, भिवानी, हिसार में तापमान 45 डिग्री क्रॉस कर गया है।




