करनाल | जमाबंदी दुरुस्त करने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार : ACB ने रंगेहाथ दबोचा

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा
करनाल में 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा
करनाल में 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

करनाल | असंध में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान विजय वीर के रूप में हुई है, जो असंध क्षेत्र में तैनात था। उस पर जमाबंदी दुरुस्त करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार जबाला गांव निवासी गुरबख्श सिंह अपनी जमीन की जमाबंदी ठीक करवाने के लिए कई बार पटवारी के पास गया था। आरोप है कि पटवारी हर बार काम करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर गुरबख्श सिंह ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। टीम ने 15 हजार रुपए के नोटों पर विशेष केमिकल लगाया और शिकायतकर्ता को पटवारखाने भेजा, जबकि ACB की टीम पहले से आसपास तैनात रही। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी पटवारी को पैसे दिए, टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

ACB टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। अचानक हुई कार्रवाई से पटवारखाने और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने पहले भी किसी अन्य व्यक्ति से रिश्वत ली है या नहीं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोनीपत में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त | यमुना कार्य योजना के तहत कई स्थानों का निरीक्षण : पानी की गुणवत्ता और नालों की जांच तेज

नितिन यादव
|
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष नालों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए
सोनीपत   यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यमुना कार्य योजना के तहत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को सोनीपत जिले में कई संवेदनशील स्थानों का विस्तृत निरीक...
Continue Reading

सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की | रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने पर विवाद : बैंक लोन मामले में तनाव, बाद में बातचीत से समाधान

नितिन यादव
|
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
डबवाली में रिटायर्ड अधिकारी के मकान के बाहर ताला लगा
सिरसा  डबवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसान संगठनों और पुलिस के बीच एक रिटायर्ड अधिकारी के मकान का ताला तोड़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। यह मामला बैंक लोन और वसूली प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान पुल...
Continue Reading

भिवानी में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच | SDM ने 2 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया : ब्लास्टिंग व प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त निगरानी

नितिन यादव
|
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार खानक में माइनिंग यूनिट और स्टोन क्रैशर प्लांट की जांच करते हुए
भिवानी  तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रैशर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच के दौरान प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया। जांच का नेतृत्व तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने किया। इस कार्रवाई में...
Continue Reading
Advertisement

Trending