ज़िला
फतेहाबाद | ग्रीन पार्क कॉलोनी में पति-पत्नी विवाद ने लिया हिंसक रूप : पुलिस के सामने दोनों पक्षों में मारपीट
फतेहाबाद | शहर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब पुलिस की मौजूदगी में ही मायका और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर थप्पड़-मुक्के चले और तीन लोगों को जमीन पर गिराकर पीटा गया। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
दोनों पक्षों को शांत करते हुए पुलिस कर्मी
मामले में मध्यस्थता कर रहे पार्षद निर्मल सिवाच ने बताया कि विवाद काफी समय से चल रहा है और दोनों पक्षों के बीच अब तक करीब दस बार पंचायत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि डायल 112 की टीम भी मौके पर मौजूद थी। उनके अनुसार, लड़की पड़ोसी के मकान की छत से कूदकर नीचे आई और उसके बाद विवाद बढ़ गया। पार्षद का आरोप है कि लड़की पक्ष मकान की मांग कर रहा है, जबकि संबंधित संपत्ति लड़के की मां के नाम है। इसी विवाद के चलते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले गांव ढाणी ईस्सर निवासी शर्मिला के साथ हुई थी। उसके अनुसार, पत्नी और ससुराल पक्ष ने करीब आठ महीने पहले दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। कोर्ट के आदेश के बाद वह हर महीने पत्नी को सात हजार रुपये गुजारा भत्ता दे रहा है। अजय का आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है।
अजय ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने पहले भी उस पर हमला किया था और पुलिस द्वारा उन्हें बाउंड किया गया था। उसके अनुसार, शनिवार को भी पत्नी अचानक घर पहुंची और विवाद के दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
वहीं सिविल अस्पताल में भर्ती घायल शर्मिला ने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बाद वह पिछले आठ महीनों से ससुराल के मकान के पोर्च में रह रही है, लेकिन इस दौरान उसे लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उसने आरोप लगाया कि परिवार के कुछ लोग उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करते हैं। उसने बताया कि उसका दो साल का बेटा बीमार था, जिसके चलते वह कुछ दिनों के लिए मायके गई थी। शनिवार को दवाई लेने बाहर गई थी, तभी पीछे से विवाद शुरू हो गया।
शर्मिला ने कहा कि वह अपना घर बसाना चाहती है, लेकिन ससुराल पक्ष उसे घर में नहीं रहने देना चाहता। उसने मकान अपने नाम करवाने की मांग के आरोपों को झूठा बताया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
नारनौल | आरोही मॉडल विद्यालय मंढाणा का शानदार परीक्षा परिणाम : मिठाई बांटकर मनाई खुशी
नांगल चौधरी | दीपांशु ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान : बालाजी स्कूल ने फिर बढ़ाया जिले का मान
रेवाड़ी | नगर पालिका चुनाव के बाद अहीरवाल की राजनीति गरम : अध्यक्ष पद की जीत पर राव खेमे में उत्साह | पार्षदों की हार ने बढ़ाए सवाल
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद