अटेली | राजकीय स्कूल कांटी के मेधावियों का भव्य सम्मान : बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर गांव में निकली जागरूकता रैली

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली के स्कूल कांटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
अटेली के स्कूल कांटी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

अटेली । ग्राम पंचायत कांटी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी के स्टाफ ने सोमवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य दिनेश यादव ने की जबकि मंच संचालन विज्ञान अध्यापक बिशन शर्मा ने किया।

सरपंच प्रतिनिधि देवी सिंह ने कहा कि शिक्षा ही गांव के विकास की असली नींव है और इसके लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में टीन शेड लगवाने का भी आश्वासन दिया ।

सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुंदरलाल सुबोध ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव है और इस दिशा में ग्रामc पंचायत का सहयोग सराहनीय है। प्राचार्य दिनेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्यालय को और उन्नति की दिशा में ले जाने के संकल्प को दोहराया । पंडित भगवत शर्मा ने शिक्षा के साथ-साथ क्रीड़ा को भी महत्व देने पर बल दिया। वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज ने बताया कि कक्षा 12वीं में 65 विद्यार्थियों में से 41 ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान बनाया।

अंकित पुत्र राजकुमार ने 500 में से 449 अंक लेकर प्रथम, आदित्य वर्मा पुत्र मोहनपाल ने द्वितीय तथा लक्ष्मी पुत्री महेंद्र सिंह ने वाणिज्य संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुरेंद्र पाल पुत्र सुरेंद्र पाल ने भी 440 अंक लाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 10वीं में 27 छात्रों ने मेरिट में नाम दर्ज करवाया।

अमन पुत्र बबलू 466 अंकों के साथ प्रथम, मुस्कान पुत्री विक्रम और हेमंत पुत्र निरंजन 446 अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दीपिका पुत्री नितेश कुमार 444 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं।

छात्रों ने ने डीजे और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठकर गांव कांटी व बास में जागरूकता रैली निकाली । इस अवसर पर प्रवक्ता रवींद्र कुमार, रोहतास शास्त्री, सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल, पवन कुमार, सतानंद, सुमन, संतोष देवी, रेखा देवी, युद्धवीर, सुनीता रानी, बिंदु, महेश, ज्योति सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन ऐलान : 31 मई को स्वास्थ्य मंत्री आवास पर देंगे ज्ञापन | वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगें उठीं

Array
|
अटेली में वेतन बढ़ोतरी और नौकरी सुरक्षा की मांग उठाते सफाई कर्मचारी।
अटेली में वेतन बढ़ोतरी और नौकरी सुरक्षा की मांग उठाते सफाई कर्मचारी।
अटेली | ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन के आवाहन पर 31 मई को सुबह 10 बजे अनाज मंडी अटेली में एकत्रित होकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास कार्यालय तक पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार...
Continue Reading

अटेली | 132 केवी पावर हाउस में स्पार्किंग से लगी आग : 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित | निगम को 16 लाख का नुकसान

Array
|
अटेली 132 केवी पावर हाउस में आग, 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित
अटेली 132 केवी पावर हाउस में आग, 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित
अटेली। कस्बे के 132 केवी पावर हाउस प्लांट में सोमवार दोपहर अचानक स्पार्किंग होने से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण आसपास के करीब 70 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई, वहीं बिजली निगम को भी लाखों रुपए का नुकसान उठा...
Continue Reading

अटेली | पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण : बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन

Array
|
पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंडी अटेली में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंडी अटेली में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
अटेली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में गांव छापड़ा सलीमपुर और सुरानी के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बहुजन समाज पार्टी के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी क...
Continue Reading
Advertisement

Trending