नांगल चौधरी। नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस का अभियान : सैद अलीपुर में युवाओं को किया जागरूक | नए आपराधिक कानूनों की भी दी जानकारी

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| नांगल चौधरी
गांव सैद अलीपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
गांव सैद अलीपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

नांगल चौधरी। समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने और युवाओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना नांगल चौधरी की विशेष टीम ने गांव सैद अलीपुर का दौरा किया। गांव के मंदिर परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प लिया।

नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत सैद अलीपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण एवं युवा।

नांगल चौधरी। नशा मुक्त अभियान के तहत सैद अलीपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण एवं युवा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से युवा वर्ग को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। टीम के सदस्यों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन और भविष्य को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोड़ना चाहता है तो पुलिस और संबंधित विभाग उसकी हरसंभव सहायता करेंगे। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि नशा संबंधी समस्याओं या परामर्श के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है।

कार्यक्रम में केवल नशा मुक्ति ही नहीं बल्कि कानूनी जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को हाल ही में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी। लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

ग्रामीणों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने और समाज को नशा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने आगे आए युवा : खाली खेलियों में भरवाया पानी | गर्मी में राहत देने की अनूठी पहल

अनीता
|
नांगल चौधरी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की खेलियों में पानी भरवाते युवा साथी समूह और सामाजिक कार्यकर्ता।
नांगल चौधरी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की खेलियों में पानी भरवाते युवा साथी समूह और सामाजिक कार्यकर्ता।
नांगल चौधरी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए युवा साथियों ने मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। वार्ड संख्या-8 में युवा साथी समूह हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के सदस्यों ने मिलकर पशु-पक्षियों क...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 84 धुनी तपस्या का दिव्य अनुष्ठान शुरू : गुरु गोरखनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ | 31 मई को होगा देसी घी का विशाल भंडारा

अनीता
|
गुरु गोरखनाथ धाम कोरियावास में 84 धुनी तपस्या के दौरान साधना में लीन महंत राजेंद्र नाथ, दर्शन एवं परिक्रमा करते श्रद्धालु।
गुरु गोरखनाथ धाम कोरियावास में 84 धुनी तपस्या के दौरान साधना में लीन महंत राजेंद्र नाथ, दर्शन एवं परिक्रमा करते श्रद्धालु।
नांगल चौधरी | हरियाणा के कोरियावास स्थित गुरु गोरखनाथ धाम इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और तपस्या का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। धाम में 10 मई से शुरू हुई पवित्र 84 धुनी तपस्या के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा बालक नाथ मठ परंपरा...
Continue Reading

यादव सभा नांगल चौधरी में कबाड़ सामग्री की नीलामी की घोषणा | 24 मई को होगी खुली बोली प्रक्रिया : राव तुलाराम चौक के पास स्थित परिसर में होगी प्रक्रिया

नितिन यादव
|
नांगल चौधरी यादव सभा प्रधान कर्मपाल यादव
नांगल चौधरी यादव सभा प्रधान कर्मपाल यादव
नांगल चौधरी   यादव सभा, नांगल चौधरी द्वारा अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री की नीलामी को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की गई है। यह नीलामी संस्था के प्रांगण में आयोजित की जाएगी, जो राव तुलाराम चौक के पास स्थित है। नीलामी में खाली सीमेंट के बैग, खाली कार्टून, पु...
Continue Reading
Advertisement

Trending