नांगल चौधरी। बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने आगे आए युवा : खाली खेलियों में भरवाया पानी | गर्मी में राहत देने की अनूठी पहल

रिपोर्टर: अनीता
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की खेलियों में पानी भरवाते युवा साथी समूह और सामाजिक कार्यकर्ता।
नांगल चौधरी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की खेलियों में पानी भरवाते युवा साथी समूह और सामाजिक कार्यकर्ता।

नांगल चौधरी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए युवा साथियों ने मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। वार्ड संख्या-8 में युवा साथी समूह हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के सदस्यों ने मिलकर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत वर्षों से खाली पड़ी पानी की खेलियों को साफ करवाकर उनमें पानी भरवाया गया, जिससे आसपास के पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को गर्मी से राहत मिल सके।

गर्मी के मौसम में जल स्रोत सूखने और तापमान लगातार बढ़ने के कारण पशु-पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए क्षेत्र में स्थित पुरानी खेलियों की सफाई करवाई और उनमें नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था की। इस पहल से आवारा पशुओं, पक्षियों और अन्य जीवों को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा।

सेवा कार्य में योगेश सैनी, कुलदीप, तनुज, अमित सैनी, बलवीर तथा वार्ड संख्या-8 के नगर पार्षद होशियार सिंह ने विशेष सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने भी युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

मुख्य सहयोगी योगेश सैनी ने कहा कि भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास बुझाना केवल सेवा नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि युवा साथी समूह और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट का यह अभियान पूरे गर्मी के मौसम में लगातार जारी रहेगा ताकि किसी भी पशु या पक्षी को पानी के अभाव का सामना न करना पड़े।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी के बर्तन रखकर पशु-पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराएं तथा इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। उनका कहना था कि छोटी-छोटी पहल भी कई बेजुबान जीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

इस सामाजिक पहल ने क्षेत्र में सेवा, संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया है तथा लोगों को जीव-जंतुओं के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस का अभियान : सैद अलीपुर में युवाओं को किया जागरूक | नए आपराधिक कानूनों की भी दी जानकारी

रामपाल फ़ौजी
|
गांव सैद अलीपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
गांव सैद अलीपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
नांगल चौधरी। समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने और युवाओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना नांगल चौधरी की विशेष टीम ने गांव सैद अलीपुर का दौरा किया। गांव के मंदिर परिसर में आयोजि...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 84 धुनी तपस्या का दिव्य अनुष्ठान शुरू : गुरु गोरखनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ | 31 मई को होगा देसी घी का विशाल भंडारा

अनीता
|
गुरु गोरखनाथ धाम कोरियावास में 84 धुनी तपस्या के दौरान साधना में लीन महंत राजेंद्र नाथ, दर्शन एवं परिक्रमा करते श्रद्धालु।
गुरु गोरखनाथ धाम कोरियावास में 84 धुनी तपस्या के दौरान साधना में लीन महंत राजेंद्र नाथ, दर्शन एवं परिक्रमा करते श्रद्धालु।
नांगल चौधरी | हरियाणा के कोरियावास स्थित गुरु गोरखनाथ धाम इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और तपस्या का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। धाम में 10 मई से शुरू हुई पवित्र 84 धुनी तपस्या के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा बालक नाथ मठ परंपरा...
Continue Reading

यादव सभा नांगल चौधरी में कबाड़ सामग्री की नीलामी की घोषणा | 24 मई को होगी खुली बोली प्रक्रिया : राव तुलाराम चौक के पास स्थित परिसर में होगी प्रक्रिया

नितिन यादव
|
नांगल चौधरी यादव सभा प्रधान कर्मपाल यादव
नांगल चौधरी यादव सभा प्रधान कर्मपाल यादव
नांगल चौधरी   यादव सभा, नांगल चौधरी द्वारा अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री की नीलामी को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की गई है। यह नीलामी संस्था के प्रांगण में आयोजित की जाएगी, जो राव तुलाराम चौक के पास स्थित है। नीलामी में खाली सीमेंट के बैग, खाली कार्टून, पु...
Continue Reading
Advertisement

Trending