नारनौल | हरियाणा का गौरव : वैद्य ऋषिपाल को राष्ट्रीय मंच पर तीन-तीन सम्मान | आयुर्वेद की शक्ति का हुआ सम्मान

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए वैद्य ऋषिपाल, तीन पुरस्कार जीतकर बढ़ाया महेंद्रगढ़ का मान।
राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुए वैद्य ऋषिपाल, तीन पुरस्कार जीतकर बढ़ाया महेंद्रगढ़ का मान।

नारनौल | गांव डेरोली जाट, जिला महेंद्रगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का एक ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब ऋषि हर्बल आयुर्वेदा के वैद्य ऋषिपाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए एक नहीं, बल्कि तीन-तीन प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए। यह सम्मान गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और कारीगर क्लीनिक द्वारा आयोजित “कारीगर टैंक” कार्यक्रम में प्रदान किए गए, जिसमें देशभर से चयनित 107 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

आयुर्वेद, ईमानदारी और समर्पण के लिए वैद्य ऋषिपाल को A+ प्रमाण पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

आयुर्वेद, ईमानदारी और समर्पण के लिए वैद्य ऋषिपाल को A+ प्रमाण पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

करीब 5 महीनों तक चली कठिन चयन प्रक्रिया में तीन बड़े ऑफलाइन आयोजन गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में हुए, जबकि 20 से अधिक ऑनलाइन मीटिंग्स के माध्यम से प्रतिभागियों की बारीकी से जांच की गई। इस पूरी प्रक्रिया में वैद्य ऋषिपाल ने अपनी मेहनत, ज्ञान और पारदर्शिता से निर्णायकों को प्रभावित कर हर चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्राकृतिक औषधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर वैद्य ऋषिपाल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान।

प्राकृतिक औषधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर वैद्य ऋषिपाल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान।

पहला सम्मान उन्हें 100% प्राकृतिक इंद्रायण (तुंबा) फल और अन्य देसी जड़ी-बूटियों से औषधियां तैयार करने की अनूठी पद्धति के लिए दिया गया। ऋषि हर्बल आयुर्वेदा द्वारा बवासीर, पथरी, शुगर जैसी जटिल बीमारियों के लिए तैयार की जा रही प्राकृतिक औषधियों को विशेषज्ञों ने गहन परीक्षण के बाद सराहा। इस उपलब्धि पर उन्हें 10,000 रुपये का चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दूसरा सम्मान आज के डिजिटल दौर में बढ़ती फ्रॉड गतिविधियों के बीच उनकी ईमानदारी, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए दिया गया। यूनिवर्सिटी की विशेष टीम ने ऋषि हर्बल आयुर्वेदा की सोशल मीडिया गतिविधियों, वीडियो और दावों की गहन जांच-पड़ताल की। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद वैद्य ऋषिपाल को गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. राजुल के. गजजर, अरावली (गुजरात) के कमिश्नर दीपेश केडिया, भारतीय स्लिप परिषद के मानक अध्यक्ष अशोक चटर्जी, जीटीयू के रजिस्ट्रार के.एन. खेर, डीआरडीए अरावली के अध्यक्ष राजेश कुचरा, कारीगर क्लीनिक के सीईओ निलेश प्रियदर्शी और अध्यक्ष नूपुर कुमारी द्वारा सम्मानित किया गया।

तीसरा और सबसे विशेष सम्मान उन्हें सभी कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन, श्रेष्ठ आचार-विचार और समर्पित कार्यशैली के लिए A+ प्रमाण पत्र और मोमेंटो के रूप में प्रदान किया गया।

आज ऋषि हर्बल आयुर्वेदा न केवल लोगों को प्राकृतिक उपचार के माध्यम से स्वस्थ जीवन दे रहा है, बल्कि अपने कार्यों से पूरे महेंद्रगढ़ जिले और हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहा है। वैद्य ऋषिपाल की यह उपलब्धि साबित करती है कि अगर नीयत साफ हो, मेहनत सच्ची हो और सेवा का भाव हो, तो गांव की मिट्टी से उठकर भी राष्ट्रीय मंच पर इतिहास रचा जा सकता है।

यह सफलता न सिर्फ एक व्यक्ति की जीत है, बल्कि हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो अपने हुनर और परंपरागत ज्ञान के दम पर देश में कुछ बड़ा करना चाहता है।
इस मौके पर आत्माराम, अशोक, रविंदर, भूपेंद्र भाई, नीलेश भाई, संजय मकवाना, हरिओम भाई, ज्योति, हिना, केतन भाई, रावल चंद, चेतन पटेल सृष्टि, निकिता प्रजापति, प्रतीक्षा, ज्योति अग्रवाल, खुशी, मानस, मुकेश, अन्य प्रतिभागी एवं अधिकारी मौजूद रहे |

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के आवास में घुसने का प्रयास : CCTV तार काटी | ताले तोड़े

Array
|
पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरेंद्र सिंह
पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरेंद्र सिंह
नारनौल | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित शिव कॉलोनी आवास पर 15-16 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ लोगों द्वारा घुसने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर उनके बड़े भाई राव दे...
Continue Reading

नारनौल |मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग रवाना | श्री नांदेड़ साहिब के करेंगे दर्शन

Array
|
रेवाड़ी से श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होते तीर्थ यात्री।
रेवाड़ी से श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना होते तीर्थ यात्री।
नारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिला महेंद्रगढ़ के 20 बुजुर्ग श्रद्धालु श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए रवाना हुए। सिरसा रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को ...
Continue Reading

नारनौल। सैनी सभा की आम बैठक में आय-व्यय पर मंथन : बैठक में करीब दो करोड़ का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास

Array
|
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
संगठन की मजबूती और समाजहित के मुद्दों पर मंथन करते सैनी सभा के पदाधिकारी।
नारनौल। सैनी सभा नारनौल रजिस्टर्ड की त्रिवार्षिक आय-व्यय लेखा-जोखा बैठक रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित की गई। सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस आम सभा की बैठक का संचालन महासचिव निहाल सिंह सैनी ने किया। बैठ...
Continue Reading
Advertisement

Trending