Yamunanagar News | 50 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार : नशीला पदार्थ लेने वाला भी पकड़ा | दोनों रिमांड पर

एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 50 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के दौरान उस युवक को भी गिरफ्तार किया है, जिसे कथित तौर पर यह नशीला पदार्थ दिया जाना था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए नाहरपुर निवासी प्रताप सिंह उर्फ अनु पुत्र नेत्रपाल को गिरफ्तार किया।
एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने प्रताप सिंह की नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि बरामद नशीला पदार्थ नागल निवासी अंकुश को दिया जाना था। इस आधार पर पुलिस ने अंकुश को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई राजेंद्र सिंह, पंकज, सुल्तान, मनजीत और सतबीर शामिल रहे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Editor: शिवानी राजपूत



