Yamunanagar News | DC प्रीति ने EVM वेयर हाउस का किया निरीक्षण : व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उपायुक्त प्रीति ने सोमवार को जिला सचिवालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आयोग की सभी हिदायतों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा और निर्धारित व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वेयर हाउस से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की नियमित रूप से अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन की ओर से ईवीएम वेयर हाउस का मासिक भौतिक निरीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इसी क्रम में 8 सितंबर को उपायुक्त ने अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया।
इस दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, निर्वाचन नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार, इनेलो के जसबीर, आम आदमी पार्टी के विकास गाबा सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ईवीएम वेयर हाउस की व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरतने और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश दिए।
Editor: शिवानी राजपूत



