Yamunanagar News | भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार : कोर्ट में पेश न होने पर घोषित हुआ था PO | न्यायिक हिरासत में भेजा

जिला पुलिस की ओर से भगोड़े आरोपियों और बेल जंपर्स की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ स्टाफ की टीम ने एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तीर्थ नगर बाड़ी माजरा निवासी अंकित पुत्र नसीब सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देश पर जिले में भगोड़े आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पीओ स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकित को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी एक आपराधिक मामले में न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ था, जिसके बाद अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पीओ स्टाफ की टीम में एएसआई अश्विनी, मुख्य सिपाही संदीप, महावीर, रजत और महिला सिपाही अमनप्रीत कौर शामिल रहे। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में भगोड़े आरोपियों और बेल जंपर्स की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Editor: शिवानी राजपूत



