कुरुक्षेत्र | पिहोवा में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप : पुलिस ने शुरू की जांच | परिजनों के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई
पिहोवा के गऊ चरान में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

कुरुक्षेत्र। पिहोवा क्षेत्र के गऊ चरान में रविवार को एक युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गऊ चरान निवासी रमनदीप के रूप में हुई है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मामले के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
