नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई. के. बहल का स्वागत : जिला बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित | बार-बेंच समन्वय से शीघ्र न्याय पर जोर

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई के बहल के कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन, नारनौल द्वारा न्यू बार रूम में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान संतोख सिंह यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं बलवीर सिंह किरोड़ीवाल एडवोकेट, जसवीर ढिल्लो एडवोकेट, करण सिंह यादव एडवोकेट सुरेंद्र तथा बजरंग जागंडा एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जिला बार एसोसिएशन नारनौल एक ऐतिहासिक बार एसोसिएशन है, उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से ही आमजन, विशेषकर न्याय से वंचित लोगों को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय मिल सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला बार एसोसिएशन की ओर से न्यायिक कार्यों में हमेशा पूरा सहयोग दिया जाएगा।

अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई के बहल ने कहा कि उन्हें पहली बार नारनौल में न्यायिक अधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है, उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले उन्हें लगा था कि राजस्थान से सटा होने के कारण यह क्षेत्र शुष्क होगा, लेकिन यहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि यह अत्यंत हरित क्षेत्र है, उन्होंने कहा कि यहां के बुजुर्गों ने इस हरित वातावरण को धरोहर के रूप में संजोकर रखा है और इसे आगे भी सुरक्षित रखना हम सभी तथा आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का उद्देश्य प्रत्येक पीड़ित एवं न्याय से वंचित व्यक्ति को समय पर न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे तथा उनके साथ कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही, उन्होंने स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित करने पर जिला बार एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों में हर्षाली चौधरी, नितिन राज, जतिन गुजराल, विक्रमजीत सिंह, नीलम कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार, वंदना, गौरव, राकेश, निशा तथा आदित्य यादव सहित न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे, इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप यादव, सुगन सिंह, परमिंद्र यादव, कार्तिक यादव व चंद्र देव व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत

नारनौल | मानसून की पहली बारिश में नगर परिषद के दावों की खुली पोल : डीसी और एसपी आवास के बाहर जलभराव ने खड़े किए बड़े सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। मानसून की पहली ही बारिश ने नारनौल शहर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी। गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा चर्चा जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली और जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के सरका...
Continue Reading

नारनौल। जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : समाधान शिविर में 39 शिकायतें पहुंचीं | डीसी अनुपमा अंजली ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में बुधवार को लघु सचिवालय नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे नागरिकों की सामूहिक एवं व्यक्तिगत शिकायतों को...
Continue Reading

नारनौल। हरियाणा उदय अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा : 27 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होगी नशामुक्ति मैराथन | जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा सरकार के हरियाणा उदय अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। कम्युनिटी...
Continue Reading
Advertisement

Trending