नारनौल | नसीबपुर जेल में आर्यव्रत सेवा न्यास ने लगाए तीन वाटर कूलर : बंदियों, कर्मचारियों और मुलाकातियों को मिलेगा ठंडा पेयजल | समाजसेवा की पहल की सराहना

नारनौल। सामाजिक सरोकारों के तहत आर्यव्रत सेवा न्यास की ओर से नसीबपुर जेल परिसर में तीन वाटर कूलर स्थापित किए गए। इनका उद्देश्य जेल में आने वाले बंदियों, कर्मचारियों और मुलाकातियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है

वाटर कूलर का उद्घाटन जेल अधीक्षक संजय बांगड़ और आर्यव्रत सेवा न्यास के संस्थापक विनीत पिलानिया के पुत्र मृत्युंजय सिंह पिलानिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने न्यास की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
आर्यव्रत सेवा न्यास की ओर से बताया गया कि संस्था सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्य लगातार कर रही है। इसी क्रम में नसीबपुर जेल में तीन वाटर कूलर लगाए गए हैं, ताकि परिसर में आने वाले सभी लोगों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम में सचिन बापड़ोली, कुलदीप झासवा, प्रवेश कौशिक, अनिल यादव, राकेश यादव, राजू यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं द्वारा सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करना सामाजिक जिम्मेदारी का बेहतर उदाहरण है।



