नारनौल | सिर्फ एक साल में CLC का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा: NEET UG 2026 में 100 में से 17 विद्यार्थी सफल; सरकारी स्कूल की छात्रा सेजल ने AIR 1010 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

नारनौल | सिर्फ एक साल में CLC का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, NEET UG 2026 में 100 में से 17 विद्यार्थी सफल; सरकारी स्कूल की छात्रा सेजल ने AIR 1010 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में संचालित CLC कोचिंग सेंटर ने अपनी स्थापना के महज एक वर्ष के भीतर NEET UG 2026 में ऐसा परिणाम दिया है, जिसने जिले के शिक्षा जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। संस्थान के अनुसार इस वर्ष 100 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 परीक्षा क्वालीफाई की है। सबसे बड़ी उपलब्धि सरकारी स्कूल से पढ़ी छात्रा सेजल ने हासिल की, जिन्होंने 657 अंक, कैटेगरी रैंक-67 और ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1010 प्राप्त कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। NEET जैसी देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा में इतनी कम अवधि में संस्थान का यह प्रदर्शन कई पुराने और स्थापित कोचिंग संस्थानों के लिए भी मिसाल बन गया है। सफलता के बाद संस्थान में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी का माहौल देखने को मिला।
ऑनलाइन से नहीं मिला मनचाहा परिणाम, ऑफलाइन पढ़ाई ने बदल दी जिंदगी : सेजल
ग्राउंड जीरो न्यूज़ से विशेष बातचीत में सेंटर टॉपर सेजल ने अपनी सफलता का श्रेय CLC के शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की थी, लेकिन उन्हें वैसा परिणाम नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसके बाद उन्होंने CLC कोचिंग सेंटर में ऑफलाइन क्लासेस जॉइन कीं और यहीं से उनकी तैयारी की दिशा पूरी तरह बदल गई। सेजल ने बताया कि ऑनलाइन क्लास में केवल पढ़ाई देखी जा सकती है, लेकिन ऑफलाइन क्लास में शिक्षक से सीधे सवाल पूछने, अपनी कमजोरियों को बताने और हर विषय को विस्तार से समझने का अवसर मिलता है। किसी भी विषय में दिक्कत होने पर शिक्षक तुरंत उसका समाधान कराते हैं। इतना ही नहीं, परीक्षा से पहले समय प्रबंधन, पेपर हल करने की रणनीति, मानसिक तैयारी और परीक्षा के दौरान अपनाई जाने वाली तकनीकों पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया जाता है।उन्होंने बताया कि उनकी एक मित्र ने उन्हें CLC के बारे में जानकारी दी थी। उसी की सलाह पर उन्होंने संस्थान में प्रवेश लिया और आज उसका परिणाम पूरे देश के सामने है। सेजल ने कहा, "आज जो AIR 1010 मुझे मिली है, उसमें CLC के सभी शिक्षकों की मेहनत, मार्गदर्शन और मेरे माता-पिता के सहयोग का सबसे बड़ा योगदान है। मैं सरकारी स्कूल से पढ़ी हूं और यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत के दम पर कोई भी छात्र बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।"
एक साल पहले शुरू की थी संस्था, अब जिले में बना अलग मुकाम
संस्थान के संचालक नरेंद्र ने बताया कि CLC की शुरुआत करीब एक वर्ष पहले की गई थी। उद्देश्य केवल कोचिंग देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सही दिशा और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही संस्थान ने अनुभवी शिक्षकों की टीम तैयार की और प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत रूप से काम किया। यही कारण है कि हर प्रतियोगी परीक्षा में संस्थान के छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने कहा, "सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि आज महेंद्रगढ़ जिले में हमारी संस्था ने बहुत कम समय में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हमारे शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की हर समस्या को समझकर उसका समाधान करते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"
17 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
संस्थान के अनुसार इस वर्ष कुल 17 विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 में सफलता प्राप्त की है। इनमें सेजल के अलावा सुहानी, पलक यादव, शिव राज यादव, विंकी सिंह, नकिता, गरिमा, देव बंसल, साहिल, गौरिश शर्मा, भारती, देवव्रत, प्रवेश यादव, शिवम, भाव्या जैन, दीक्षा और साक्षी शामिल हैं। इस परिणाम के बाद अभिभावकों का कहना है कि जिले में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए अब स्थानीय स्तर पर भी बेहतर विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं। CLC प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में संस्थान का लक्ष्य और अधिक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक दिलाना है।






