Narnaul News | DC अनुपमा अंजली ने किया EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण | परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशों और भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार नजदीक सभागार भवन स्थित EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने वेयरहाउस परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाजपा से सुशील चौटाला, जेजेपी से वीरेंद्र यादव और इनेलो से विजय सैनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Editor: शिवानी राजपूत



