महेंद्रगढ़ |एमडीएस आईटीआई जाटवास में पंडित उमराव लाल की 19वीं पुण्यतिथि मनाई: श्रद्धांजलि सभा में याद किए उनके आदर्श, लगाया गया छबील व फल वितरण
महेंद्रगढ़ |एमडीएस आईटीआई जाटवास के प्रांगण में शनिवार को पंडित उमराव लाल शर्मा की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके बड़े पुत्र बाबूलाल शर्मा एवं मातादीन शर्मा द्वारा पंडित उमराव लाल के चित्र पर माल्यार्पण, पगड़ी अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ किया गया। कार्यक्रम का […]

महेंद्रगढ़ |एमडीएस आईटीआई जाटवास के प्रांगण में शनिवार को पंडित उमराव लाल शर्मा की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके बड़े पुत्र बाबूलाल शर्मा एवं मातादीन शर्मा द्वारा पंडित उमराव लाल के चित्र पर माल्यार्पण, पगड़ी अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया।
इस अवसर पर एमडीएस आईटीआई के चेयरमैन मातादीन शर्मा ने अपने पिता पंडित उमराव लाल शर्मा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक योगदान और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की छबील लगाकर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शीतल जल उपलब्ध कराया गया। साथ ही फलों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रमेश कुमार शर्मा ने कविता के माध्यम से पिता के प्रति सम्मान और उनके जीवन मूल्यों को भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने भी पंडित उमराव लाल शर्मा के व्यक्तित्व और समाज में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

समारोह में संस्थान में कार्यरत स्टाफ सदस्यों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान एचएसबी वर्कर यूनियन के पूर्व प्रधान हनुमान सैनी, महावीर जोशी, मनफूल सिंह नंबरदार, धर्मपाल जोशी नंबरदार, पूर्व सरपंच रामनिवास, रोहताश सिंह, सहीराम यादव, शेर सिंह सैनी, बाबूलाल शर्मा, मातादीन शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, एडवोकेट गोपाल शर्मा, सुरेंद्र सिवाच, देवेंद्र शर्मा, हितेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा एमडीएस आईटीआई के प्रधानाचार्य आनंद शर्मा, इलेक्ट्रीशियन अनुदेशक नितेश कुमार, कर्मवीर, विकास शर्मा, आजाद सिंह, श्याम लाल सैनी, रामावतार शर्मा धोली, पवन यादव आकोदा, महावीर सैनी, अशोक शर्मा, मदन लाल शर्मा, शेर सिंह शर्मा, ताराचंद सैनी, संस्थान की निदेशिका वंदना शर्मा तथा कार्यालय अधीक्षक विकास बेरी सहित संस्थान के विद्यार्थी और क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने पंडित उमराव लाल शर्मा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।



