नारनौल रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान : प्लेटफार्म-1 पर सफाई व पौधारोपण | राष्ट्रीय सैनी सभा की पहल

दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच, नारनौल-अटेली द्वारा 'स्वच्छ भारत–स्वच्छ रेलवे स्टेशन अभियान (4)' के अंतर्गत रविवार को नारनौल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर भव्य सफाई एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला इकाई महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष संजय सैनी एवं उनकी टीम का दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच की ओर से गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनी सभा की ओर से सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष संजय सैनी, उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष मानसिंह सैनी, मीडिया प्रभारी मुकेश सैनी, महासचिव विजय सैनी, अशोक सैनी, दीपेश (हल्का प्रभारी) तथा अभय सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
मंच के सफाई पर्यवेक्षक जीतू कोली ने कहा कि रेलवे प्लेटफार्मों पर स्वच्छता संबंधी चेतावनी एवं जागरूकता बोर्ड लगाए जाने चाहिए, ताकि यात्री गंदगी फैलाने से बचें और स्टेशन परिसर को साफ रखने में सहयोग करें।
वहीं पेड़-पौधे पर्यवेक्षक विनोद सोनी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पार्क में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से पौधे सूख जाते हैं तथा आवारा पशुओं के कारण भी हरियाली को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से पार्क में नियमित सिंचाई एवं सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की।
इस दौरान सभी अतिथियों एवं मंच के सदस्यों ने प्लेटफार्म नंबर-1 पर सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाया और पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित रेलवे स्टेशन का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम में दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के अध्यक्ष अशोक कटारिया, उपाध्यक्ष महेश बखालिया, सचिव मनीष कोली, धर्मेंद्र सैनी, विनोद वर्मा, रामकिशन, जतिन जांगिड़, विनोद यादव, सतीश, मनीष, दौलत सैनी, अमित सैनी, साक्षम सैनी, रमेश कुमार, अनूप शर्मा, इंदर कुमार, महावीर प्रसाद, साधुराम मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



