नारनौल | सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित : माय भारत के 10 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

रिपोर्टर: हरिसिंह
| नारनौल
सार्वजनिक वितरण प्रणाली विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और स्वयंसेवक
सार्वजनिक वितरण प्रणाली विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और स्वयंसेवक

नारनौल | उपायुक्त महोदया अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए विभिन्न अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा “सार्वजनिक वितरण प्रणाली” विषय पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) का सफल आयोजन किया गया।

नारनौल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर ईएलपी कार्यक्रम, माय भारत के 10 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

नारनौल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर ईएलपी कार्यक्रम, माय भारत के 10 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

इस कार्यक्रम में माय भारत नारनौल (महेंद्रगढ़) के 10 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक अशोक एवं हरिश सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की प्रक्रियाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को किसानों के पंजीकरण, गेट पास प्रणाली, “मेरा फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल, मंडी संचालन, खाद्यान्न खरीद प्रक्रिया, एफसीआई एवं हैफेड की कार्यप्रणाली, वेयरहाउस एवं स्टॉक प्रबंधन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को मंडियों एवं गोदामों का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अरुण, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक कहना राम तथा उप निरीक्षक मनीष ने विभागीय कार्यों एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि ऐसे अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम युवाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ईएलपी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए माय भारत पोर्टल पर लॉगिन कर उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त करें और इन कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाएँ।

उन्होंने बताया कि माय भारत नारनौल द्वारा उपायुक्त महोदया के मार्गदर्शन में युवाओं के व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन एवं करियर उन्मुख गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है।

माय भारत नारनौल की टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन

नितिन यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़  जिले में महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने बड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत के दौरान यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान ने बताया कि महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ...
Continue Reading

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे

नितिन यादव
|
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल  गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्हो...
Continue Reading
Advertisement

Trending