नारनौल | आर्य समाज मंदिर के पास ट्रांसफार्मर पर लटकी बेलों से हादसे का खतरा : स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग उठाई

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नारनौल
नारनौल में आर्य समाज मंदिर के पास ट्रांसफार्मर और बिजली की तारों पर लटकी बेलें।
नारनौल में आर्य समाज मंदिर के पास ट्रांसफार्मर और बिजली की तारों पर लटकी बेलें।

नारनौल मोहल्ला काबीला संघीवाड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर और बिजली की तारों पर भारी मात्रा में बेलें लटकने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी मनीष अग्रवाल और नंदपाल सहित क्षेत्रवासियों ने बताया कि बिजली तारों और ट्रांसफार्मर के आसपास फैली बेलों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों का कहना है कि बेलें लगातार बिजली की लाइनों से उलझ रही हैं, जिससे करंट फैलने, शॉर्ट सर्किट होने और तार टूटने का खतरा बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, गर्मी और आंधी के मौसम में यह स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है। कई बार तेज हवा चलने पर तारों में चिंगारी जैसी स्थिति भी बनती दिखाई देती है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते सफाई नहीं करवाई गई तो आसपास के घरों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर और बिजली तारों के ऊपर फैली बेलों को हटाया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन

नितिन यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत करते यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़  जिले में महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने बड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत के दौरान यूथ जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ पुनीत बुलान ने बताया कि महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ...
Continue Reading

नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
राव की ताकत या राजनीतिक असुरक्षा ? हाल ही में जिला कष्ट निवारण समितियों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रियों के बीच ज़िलों के बंटवारे के मामले में उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह को पहले रेवाड़ी दिया गया परंतु उसके तुरंत बाद ही इसे बदलकर झज्जर कर दि...
Continue Reading

नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे

नितिन यादव
|
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल में ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते एडवोकेट कुलदीप भरगढ़
नारनौल  गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल हरियाणा के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भरगढ़ ने देश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्हो...
Continue Reading
Advertisement

Trending