ज़िला
फरीदाबाद | इंडियन बैंक ATM घोटाला : पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार | 6.62 लाख के गबन का आरोप
फरीदाबाद | पुलिस ने आर्थिक अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंडियन बैंक की छायंसा शाखा में एटीएम राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी सेक्टर-2 रोहिणी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इंडियन बैंक शाखा छायंसा के शाखा प्रबंधक विष्णु देव ने थाना छायंसा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि संदीप कुमार 12 अगस्त 2024 से 8 अप्रैल 2025 तक शाखा में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। उसे शाखा के एटीएम ऑफिसर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया था। एटीएम में नकदी जमा करने और निकालने की पूरी जिम्मेदारी उसी के पास थी।
शिकायत के मुताबिक 7 अप्रैल 2025 को शाखा से जुड़े एटीएम का कैश मिलान किया गया। जांच के दौरान बैंक के सीबीएस सिस्टम में दर्ज राशि और एटीएम में मौजूद वास्तविक नकदी में 6 लाख 62 हजार रुपए का अंतर पाया गया। मामले की जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी संदीप कुमार ने एटीएम से राशि निकालने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अब तक 2 लाख 30 हजार रुपए बैंक में वापस जमा करवा दिए हैं, जबकि 4 लाख 32 हजार रुपए की राशि अभी भी बकाया बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर निजी कर्ज था। इसी कारण उसने बैंक की राशि का गबन किया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी एटीएम मशीन में वास्तविक से कम नकदी डालता था, जबकि बैंक सिस्टम में अधिक राशि दर्ज कर देता था। इस तरह वह अतिरिक्त रकम अपने पास रख लेता था।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने इस प्रकार की हेराफेरी पहले भी की है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि आर्थिक अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
महेंद्रगढ़ | महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ज्ञापन : पुनीत बुलान बोले—मांगें नहीं मानी तो होगा सड़क से सदन तक आंदोलन
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
नारनौल | महंगाई, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर कांग्रेस का हमला : गुर्जर कल्याण परिषद अध्यक्ष कुलदीप भरगढ़ बोले- देश का युवा परेशान, सरकार जवाब दे
-
निजामपुर2 months agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा2 months agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 months agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी2 months agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद